पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर लगातार सीजफायर के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान लगातार भारतीय इलाकों पर फायरिंग कर रहा है। कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर में बिना उकसावे के हुई फायरिंग का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया जिस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों को तबाह कर दिया है।
बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के सख्त एक्शन के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान-स्थित आतंकवादी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया है।
गौरतलब हो कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें लगभग 27 लोगों की जान चली गई थी और अन्य कई लोग घायल हो गए थे।














