केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित रखने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
अमित शाह ने अपने संबोधन में साफ कहा कि भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं है, हमारे जांबाज जवानों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि देश की तीनों सेनाओं का पराक्रम दुनिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देखा, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुई कार्रवाई में पाकिस्तान में घुसकर उनके एयरबेस तहस-नहस किए, साथ ही आतंकियों के ठिकानों को भी ध्वस्त किया।

