प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आज देश को पहली बार संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की पराकर्मी सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पहलगाम में माताओं-बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालों को मिट्टी में मिलाकर उन्हें न्याय दिलाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान में छिपे बैठे लगभग 100 आतंकियों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिला दिया है।
