Saturday, March 7, 2026
Home Current News भारत ने बैन किया पाकिस्तान के पूर्व PM और पूर्व विदेश मंत्री...

भारत ने बैन किया पाकिस्तान के पूर्व PM और पूर्व विदेश मंत्री का ‘एक्स’ अकाउंट 

Advertisement

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने के बाद अब भारत ने एक और सख्त कार्रवाई की है।

भारत ने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के ‘एक्स’ अकाउंट सहित पाकिस्तानी राजनेताओं के ‘एक्स’ अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया है।

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने कई पाकिस्तानी नेताओं, अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। जिनमें हानिया आमिर, माहिरा खान और अली जफर शामिल हैं।

गौरतलब हो कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था जिस कायरतापूर्ण हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।