Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsआतंकवाद के विरुद्ध भारत-मलेशिया ने मिलाया हाथ, द्विपक्षीय वार्ता में हुए ये...

आतंकवाद के विरुद्ध भारत-मलेशिया ने मिलाया हाथ, द्विपक्षीय वार्ता में हुए ये महत्वपूर्ण समझौते…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 फरवरी को मलेशिया के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान राजधानी कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों के रिश्तों को और मज़बूत करने पर व्यापक सहमति बनी।

संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस बैठक को “बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक” बताया। उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया के संबंध 1957 से चले आ रहे हैं और वर्ष 2024 में इन्हें व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया है।

भारत-मलेशिया संबंधों को मिली नई रफ्तार

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को “सच्चा मित्र” बताते हुए कहा कि उनके साथ हुई बातचीत केवल औपचारिक कूटनीति नहीं, बल्कि विश्वास और आपसी समझ से भरा संवाद रही।

प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि दोनों देश व्यापार और निवेश, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्थानीय मुद्रा में व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, कृषि, खाद्य सुरक्षा, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, संस्कृति और जन-जन के संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे।

11 अहम दस्तावेजों का आदान-प्रदान

दोनों देशों के बीच कुल 11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ, जिनमें कई समझौता ज्ञापन (MoU) शामिल हैं। इन समझौतों में सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा सहयोग जैसे नए और अहम क्षेत्र भी शामिल किए गए हैं।

व्यापार और स्थानीय मुद्रा में लेन-देन

प्रधानमंत्री इब्राहिम ने भारत-मलेशिया व्यापार को मौजूदा 8.59 अरब डॉलर से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। उन्होंने भारतीय रुपये और मलेशियाई रिंगित में व्यापार को एक बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मलेशियाई नागरिक भारत में शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं और मलेशिया में भारतीय छात्रों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के शिक्षा संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान की भी उन्होंने सराहना की।

पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा

प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के बीच पर्यटन और संपर्क साधनों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने यूक्रेन-रूस संघर्ष और मध्य पूर्व, विशेषकर गाजा में शांति प्रयासों के लिए भारत के समर्थन की सराहना की।

भारतीय कांसुलेट को मिली मंज़ूरी

भारत और मलेशिया के मजबूत होते रिश्तों के संकेत के रूप में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मलेशिया में भारतीय कांसुलेट खोलने के भारत सरकार के फैसले को तत्काल स्वीकृति देने की बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और मलेशिया के लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो साझा मूल्यों, आपसी भरोसे और भविष्य की समान आकांक्षाओं पर आधारित है।

यह भी पढ़ें : नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज, 584 ठिकानों पर छापेमारी, 12.3 Kg हेरोइन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments