Sunday, February 22, 2026
HomeBreaking NewsIND vs SA : सबसे बड़ी भिड़ंत... आज शाम 7 बजे अहमदाबाद...

IND vs SA : सबसे बड़ी भिड़ंत… आज शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे आमने-सामने

ICC T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज के दिन क्रिकेट जगत में सबसे बड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी, क्योंकि आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। जहां 2024 T-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत से मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से विरोधी टीम उतरेगी, वहीं टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग स्लॉट पर

भारतीय टीम संयोजन को लेकर सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग स्लॉट पर है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पिछले मैचों में लगातार मौके मिले हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ऐसे में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल करने की चर्चा तेज है।
सैमसन का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में रिकॉर्ड प्रभावशाली माना जाता है—उनका स्ट्राइक रेट ऊंचा रहा है और उन्होंने मिडिल-ऑर्डर में तेजी से रन बनाए हैं। टीम मैनेजमेंट पावर-प्ले के बाद रन गति बढ़ाने के लिए उन्हें विकल्प के तौर पर देख सकता है।

भारत का बल्लेबाजी क्रम बेहद आक्रामक

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का बल्लेबाजी क्रम बेहद आक्रामक है। ईशान किशन और अभिषेक/संजू की जोड़ी तेज शुरुआत दे सकती है, जबकि तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह फिनिशिंग की भूमिका निभाएंगे।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी दक्षिण अफ्रीका के पावर-हिटर्स पर लगाम लगाने की कोशिश करेगी। अक्षर पटेल ऑल-राउंड संतुलन देंगे।

महाराज की स्पिन भारत के लिए चुनौती ?

एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम संतुलित नजर आती है। क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन शीर्ष क्रम में आक्रामक शुरुआत दे सकते हैं, जबकि डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स डेथ ओवरों में मैच पलटने की क्षमता रखते हैं।
गेंदबाजी में रबाडा-एनगिडी की तेज जोड़ी और केशव महाराज की स्पिन भारत के लिए चुनौती होगी।

कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे शामिल?

भारत – अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

दक्षिण अफ्रीका – एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे/कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

Read More

‘AI समिट को गंदी राजनीति का मंच बनाया…’, मेरठ में संबोधन के दौरान PM मोदी का यूथ कांग्रेस पर वार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments