Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने थामा ‘हाथ’

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने थामा ‘हाथ’

Advertisement

हरियाणा में चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर गुरुवार (19 सितंबर) को कांग्रेस में शामिल हो गए। हरियाणा यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। रमित खट्टर रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

राज्य में इस राजनीतिक हलचल को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस राजनीतिक हलचल का असर हरियाणा की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

हरियाणा यूथ कांग्रेस ने क्या कहा?

हरियाणा यूथ कांग्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।” रमित खट्टर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई जगदीश के बेटे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव के समय रमित खट्टर का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। एक तरफ बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

इन सबके बीच आम आदमी पार्टी (आप) भी अपनी जमीन तलाशने की पूरी कोशिश कर रही है।

लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन होना था, लेकिन सीट बंटवारे और कई अन्य मुद्दों के चलते बात नहीं बन पाई, जिसके बाद दोनों पार्टियां अलग-अलग उम्मीदवार उतारकर चुनावी जंग के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को राज्य की सभी 90 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। इसी दिन सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।