Thursday, March 5, 2026
Home Current News बजट 2025-26 में बदलते पंजाब की छवि- वित्त मंत्री 

बजट 2025-26 में बदलते पंजाब की छवि- वित्त मंत्री 

Advertisement
पंजाब विधानसभा का बजट सत्र जारी है। इस सत्र में चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में बदलते पंजाब की छवि है। इस अपने भाषण के दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सदन में 2,36,080 करोड़ का बजट पेश किया।
सदन में बजट पेश करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने अपने भाषण में कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब के 90 प्रतिशत परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि ‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा हुआ है’।