Wednesday, March 4, 2026
Home Current News मुंबई IIT से महाकुंभ में पहुंचे ‘IITian बाबा’, एयरो स्पेस में की...

मुंबई IIT से महाकुंभ में पहुंचे ‘IITian बाबा’, एयरो स्पेस में की इंजीनियरिंग, कहानी सुन उड़ जाएंगे होश

Advertisement

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है, आज मकर संक्रांति के पावन स्नान पर करोड़ों साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, कुंभ नगरी में देशभर से बड़ी संख्या में साधु-संत विराजमान हैं। इन्हीं में एक बाबा ऐसे भी हैं जिन्हें लोग IIT बाबा कह रहे हैं, आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने IIT मुंबई से इंजीनियरिंग की है, उनके जीवन से जुड़े तमाम पहलू बेहद दिलचस्प हैं, महाकुंभ में शामिल होने आए मसानी गोरख बाबा को IIT बाबा का नाम भी दिया गया है, नेटवर्क 18 के रिपोर्टर से बात करते हुए उन्होंने अपनी कहानी बताई।

IIT बाबा का जन्म हरियाणा में हुआ था लेकिन वो कई जगहों पर रहे हैं, उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की है, उनका असली नाम अभय सिंह है।

IIT बाबा की कहानी आपको हैरान कर देगी

अभय सिंह से संन्यासी बने मसानी गोरख बाबा ने कहा कि इससे बेहतर कोई अवस्था नहीं है। ज्ञान के पीछे चलते रहो, चलते रहो…लेकिन अंत में सबको यहीं आना है। उन्होंने IIT मुंबई में चार साल तक पढ़ाई की। लेकिन फिर उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर फोटोग्राफी शुरू कर दी। इससे पहले वे एक कोचिंग में बच्चों को फिजिक्स भी पढ़ाते थे।

IIT बाबा ने बताया कि वे कोचिंग में पढ़ाते थे क्योंकि वे फोटोग्राफी करना चाहते थे लेकिन बिना डिग्री के कोई उन्हें काम नहीं दे रहा था। इसी बीच उन्होंने डिजाइनिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। ​​इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी का काम शुरू किया, वे कई जगहों पर गए। इधर-उधर घूमते रहे। लेकिन, फिर इन सबसे ऊबकर संन्यासी जीवन में आ गए।

बाबा ने बताया कि वे कई धार्मिक स्थलों पर रहे हैं। पिछले चार महीने वे काशी में रहे और ऋषिकेश में भी रहे। उन्होंने बताया कि उनका स्थान बदलता रहता है, वे चारों धाम में भी रहते हैं।