Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा में कितनी सीटें जीतेगी BJP? मनोहर लाल खट्टर का दावा आपको...

हरियाणा में कितनी सीटें जीतेगी BJP? मनोहर लाल खट्टर का दावा आपको हैरान कर देगा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों का प्रचार जोरों पर चल रहा है। सत्ताधारी और विपक्षी दलों के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। इसी बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंद्री में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के दौरान बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी इतिहास रचने जा रही है।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी। इतना ही नहीं, हमारी पार्टी जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 60 से 62 सीटें जीतेगी। कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैला रही है, वे यहां सरकार बनाने के करीब भी नहीं हैं।”

कांग्रेस के पास सीएम का चेहरा नहीं- मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र में जो पार्टी सत्ता में होती है, हरियाणा में भी उसी की सरकार बनती है। इस बीच उन्होंने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि केंद्र में किसकी सरकार है? जवाब में बीजेपी और मोदी सरकार की बात सामने आई। पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस के पास न तो सीएम पद के लिए कोई चेहरा है और न ही डिप्टी सीएम पद के लिए।”

पूर्व सीएम ने कहा, “हरियाणा की जनता ने एक बार फिर भाजपा को राज्य की सत्ता में लाने का मन बना लिया है, क्योंकि हमारे प्रदेश की जनता जानती है कि अगर हमें सबसे ज्यादा शांति कहीं मिल सकती है तो वह भाजपा के शासन में ही मिली है। यह शांति हमें कांग्रेस के शासन में नहीं मिल सकती। कांग्रेस केवल लोगों के हितों पर हमला करना जानती है और कुछ नहीं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments