Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsकोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह के कई कार्यक्रम, नेताजी इंडोर स्टेडियम...

कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह के कई कार्यक्रम, नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक बड़ी रैली को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे. एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुंभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया. तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह के आज पूरे दिन कई कार्यक्रम हैं. सबसे पहले अमित शाह आज सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक नई सुविधा का उद्घाटन करेंगे.

इसके बाद वे नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक बड़े राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे, जहां वे बीजेपी नेताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है. वहीं, पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह इस दौरान अगले साल राज्य में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तय करेंगे. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूरके बाद अमित शाह का यह पहला बंगाल दौरा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments