HomeBreaking Newsअमृतसर में उत्साह के साथ मनाई गई होली, CM भगवंत सिंह मान...

अमृतसर में उत्साह के साथ मनाई गई होली, CM भगवंत सिंह मान ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

रंगों का त्योहार होली पंजाब के अमृतसर में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शहर में लोग बड़ी संख्या में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते और गीत गाते नजर आए। ढोल और मंजीरे की धुन पर लोग जमकर नाचे और आसमान में रंग उड़ाते हुए त्योहार की खुशियां मनाईं।

होली के मौके पर हर ओर रंगों और खुशियों का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

CM भगवंत सिंह मान ने दी शुभकामनाएं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी इस अवसर पर राज्य के लोगों को होली की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह रंगों का पर्व सभी के जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लेकर आए। उन्होंने कहा कि सभी पंजाबियों और देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों के हर रंग को लेकर आए।

होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

होली का त्योहार भारतीय परंपरा और हिंदू पौराणिक कथाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है। होली उत्सव की शुरुआत होलिका दहन से होती है, जिसमें बुराई के अंत और अच्छाई की विजय का संदेश दिया जाता है।

इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है, जिसमें लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी और एकता का उत्सव मनाते हैं।

Read More

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments