Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsभारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली में हाई अलर्ट, AIIMS समेत दिल्ली...

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली में हाई अलर्ट, AIIMS समेत दिल्ली के बड़े अस्पतालों में छुट्टियां कैंसिल

भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया जैसे प्रमुख अस्पतालों में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी हैं. साथ ही इन अस्पतालों में आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को देशभर के अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी मेडिकल इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय रहनी चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए सभी प्रकार की छुट्टी कैंसिल कर दी गई हैं. जिसमें स्टेशन छुट्टी भी शामिल हैं, इसके अलावा पहले से स्वीकृत छुट्टियां रद्द मानी जाएंगी और जो अधिकारी पहले से छुट्टी पर हैं, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments