Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल गिरफ्तार, एक लाख रुपए की...

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल गिरफ्तार, एक लाख रुपए की रिश्वत मामले में एसीबी ने की कार्रवाई

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने प्रदेश के महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके चालक कुलबीर को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम ने कुलबीर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह एक शिक्षक है और उसकी शादी झज्जर जिले के एक गांव में रहने वाली लड़की से हुई थी। उसकी पत्नी हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है।

पीड़ित ने कहा कि विवाह के बाद उनका आपस में विवाद हो गया था, जिसके बाद 25 नवंबर को उसकी पत्नी ने हरियाणा महिला आयोग में उसके खिलाफ शिकायत दी थी। आरोप है कि इसके बाद हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने पीड़ित को अलग-अलग तारीखों पर मिलने के लिए बुलाया और इस दौरान सोनिया अग्रवाल के चालक कुलबीर ने मामले को निपटाने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी। बयान के अनुसार सोनिया अग्रवाल ने 12 दिसंबर को शिकायतकर्ता से मामले को निपटाने के लिए अपने कार चालक कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत देने को कहा। 14 दिसंबर को कुलबीर ने शिकायतकर्ता से हिसार में एक लाख रुपये की रिश्वत देने को कहा।

ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाईं. प्रवक्ता ने बताया कि एक टीम को खरखौदा (सोनीपत) भेजा गया, जबकि दूसरी टीम को हिसार भेजा गया। उन्होंने कहा, एसीबी की टीम ने हिसार के जिंदल पार्क के पास से एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ चालक कुलबीर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और मामले में सोनिया अग्रवाल को खरखौदा से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं, सोनिया अग्रवाल ने खुद को फंसाए जाने की बात कहते हुए जल्द ही इसे साबित करने का भी दावा किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments