Wednesday, March 4, 2026
Home Current News नए साल पर ठंड से कांपा हरियाणा, कईं जिलों के लिए अलर्ट...

नए साल पर ठंड से कांपा हरियाणा, कईं जिलों के लिए अलर्ट जारी

Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : नए साल की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। नए साल के मौके पर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। सुबह से कोहरे ने पूरे प्रदेश को घेर रखा है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। तापमान में भी गिरावट देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हरियाणा मनाली और शिमला बन गया है। कोहरे को देखते हुए रेलवे की ओर से कईं ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कईं ट्रेनें अपने समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

नए साल के मौके पर हरियाणा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए काफी है। मौसम विभाग ने जिन 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, उनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, चरखी-दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी और पलवल शामिल हैं। मौसम तो मंगलवार को भी खराब था।

कल रोहतक, करनाल, अंबाला और पलवल जिले में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक ही रहा था। आईएमडी की मानें तो प्रदेश में यह शीतलहर 3 जनवरी तक जारी रहने वाला है। ठंड को लेकर भी आईएमडी ने चेतावनी दे दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है कि 4 और 5 जनवरी को हरियाणा में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।