Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 436 लाभार्थियों को 368.76...

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 436 लाभार्थियों को 368.76 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष के दौरान सितम्बर, 2024 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 436 लाभार्थियों को 368.76 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई है, जिसमें 32.01 लाख रुपए की सब्सिडी भी शामिल है।

निगम के प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ऋण मुहैया करवाया जाता है ताकि वे अपना कारोबार और स्व-रोजगार स्थापित कर सकें। इन श्रेणियों में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, व्यापार और कारोबार क्षेत्र तथा स्व-रोजगार क्षेत्र शामिल हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लागू योजनाओं के तहत भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र के अंतर्गत 227 लाभार्थियों को डेरी फार्मिंग, भेड़ पालन, सूअर पालन और झोटा-बुग्गी के लिए 181.10 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया है। इनमें से 168.62 लाख रुपए बैंक ऋण और 12.48 लाख रुपए सब्सिडी के रूप में जारी किए गए हैं। इसी प्रकार, व्यापार और कारोबार क्षेत्र के अंतर्गत 61 लाभार्थियों को 58.10 लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई गई जिसमें से 46.52 लाख रुपए बैंक ऋण, 5.77 लाख रुपए सब्सिडी और 5.81 लाख रुपए मार्जिन मनी के रूप में जारी किए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लागू योजनाओं के तहत इस अवधि के दौरान 17 लाभार्थियों को कुल 17 लाख रुपये जारी किए गए। इसमें राष्ट्रीय अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम का प्रत्यक्ष ऋण हिस्सा 5 लाख रुपये और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रत्यक्ष हिस्सा 12 लाख रुपए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments