Friday, March 6, 2026
Home Current News Haryana : अंबाला में पुलिसकर्मी पर लगा रिक्शे में सवार युवती को...

Haryana : अंबाला में पुलिसकर्मी पर लगा रिक्शे में सवार युवती को रौंदने का आरोप, जोरदार टक्कर लगने से हुई दर्दनाक मौत 

Ambala Accident
Advertisement

हरियाणा के अंबाला में एक 22 साल की लड़की की मौत का मामला सामने आया है। एक नशे में धुत पुलिस ऑफिसर ने अपनी कार से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी जिसकी वजह से उस लड़की की मौत हो गई। 

हरियाणा के अंबाला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। काली पलटन पुल के पास नशे में बताए जा रहे एक पुलिसकर्मी ने अपनी कार से पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और फिर 22 वर्षीय युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद भी युवती पर जबरन चढ़ाई कार 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। उसने भीड़भाड़ वाले इलाके में नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा में सवार निकिता नाम की युवती सड़क पर गिर पड़ी। आरोप है कि इसके बाद भी चालक नहीं रुका और उसने युवती के ऊपर ही कार चढ़ा दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अंबाला की सड़कों पर देर रात तक हुआ हंगामा

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और अन्य लोग अंबाला के नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात तक हंगामा होता रहा।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय निकिता के रूप में हुई है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना ने इलाके में गुस्सा और शोक का माहौल पैदा कर दिया है, और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 13-15 मार्च तक मोहाली में होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ से…