Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा: गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चार युवकों की...

हरियाणा: गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चार युवकों की झुलसने से मौत

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सरस्वती एनक्लेव के जे ब्लॉक में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें चार लोगों की जलने से मौत हो गई है।

बता दें कि देर रात, सरस्वती एनक्लेव में एक कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो जल्दी ही पूरे घर में फैल गई। इस हादसे में चार युवक आग में झुलसकर अपनी जान गंवा बैठे। चारों मृतक बिहार के निवासी थे और वे जे ब्लॉक स्थित हवा महल के नजदीक एक किराए के कमरे में रह रहे थे। घटना के समय इनके परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे।

यह दुखद घटना शुक्रवार और शनिवार की रात करीब दो बजे हुई। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक एक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम कर रहे थे। इनमें से एक युवक की शादी हो चुकी थी, और उसकी पत्नी और बच्चे दिवाली मनाने के लिए घर गए हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments