Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा सरकार ने खरीदा नया हेलिकॉप्टर, CM सैनी भरेंगे सेफ उड़नखटोले में...

हरियाणा सरकार ने खरीदा नया हेलिकॉप्टर, CM सैनी भरेंगे सेफ उड़नखटोले में उड़ान

हरियाणा सरकार ने नया हेलीकॉप्टर खरीदा है। हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर मौजूद रहे।

नए हेलीकॉप्टर को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछले कुछ समय से हमारे हेलीकॉप्टर में दिक्कत आ रही थी। काफी पुराना होने के कारण इसमें कुछ दिक्कत आ रही थी। इसके कारण पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी कई बार इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। नायब सैनी जिस हेलीकॉप्टर में उड़ान भरेंगे, उसे पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर सरकार में मंजूरी मिली थी। यह हेलीकॉप्टर जर्मनी से हरियाणा आया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार ने 2 साल पहले उच्च स्तरीय खरीद समिति ने इस खरीद को मंजूरी दी थी। हालांकि, पहले वित्त विभाग ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद खरीद का मामला लंबित था। इसके बाद नए सिरे से बातचीत के बाद उच्च स्तरीय खरीद समिति ने खरीद को मंजूरी दे दी है।

नए हेलीकॉप्टर को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछले कुछ समय से हमारे हेलीकॉप्टर में दिक्कत आ रही थी। काफी पुराना होने के कारण इसमें कुछ दिक्कत आ रही थी। सरकार नया हेलीकॉप्टर लाने पर विचार कर रही थी। इसके लिए मैं विभाग के अधिकारियों को बधाई देता हूं। इधर, 2 दिन पहले ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य पर बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि राज्य पर 4.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments