Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsमनोरंजन कालिया से मिले हरियाणा CM सैनी, मनोरंजन कालिया के आवास...

मनोरंजन कालिया से मिले हरियाणा CM सैनी, मनोरंजन कालिया के आवास पर की मुलाकात

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद उनसे मिलने गए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस हमले को पंजाब सरकार की विफलता बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और सरकार इसे ठीक करने में पूरी तरह से असफल नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई कि गैंगस्टर हावी हो जाएं। यह आप सरकार की अक्षमता है। उन्होंने कहा कि लोगों का सरकार से विश्वास उठ गया है। हरियाणा के सीएम करीब 20 मिनट तक कालिया के घर पर रुके और पूरी स्थिति का जायजा लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता केडी भंडारी और जिला प्रधान सुशील शर्मा ने हमले की पूरी सीसीटीवी फुटेज दिखाई। केडी भंडारी ने कहा कि पंजाब में पुलिस पूरी तरह से आप नेताओं के दबाव में काम कर रही है।

पुलिस का रवैया निराशजनक- कालिया

मनोरंजन कालिया ने कहा कि हमले के बाद भी पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा कि जांच तभी शुरू हुई जब उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी थाने गए। इससे पहले किसी ने मौके पर पहुंचने की कोशिश नहीं की और यहां तक ​​कि पुलिस कमिश्नर भी चार घंटे देरी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि थाने में तैनात पुलिसकर्मी मानते हैं कि उन्होंने धमाके की आवाज सुनी थी, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं पहुंचे। हरियाणा के सीएम ने कहा कि पंजाब की जनता ऐसे हमलों और आपराधिक तत्वों से डरने वाली नहीं है और केंद्र की भाजपा सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं, इस ग्रेनेड हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने हमले की निंदा की और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड, मेन बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

BJP ने CM मान के इस्तीफे की मांग की

इस मौके पर वरिष्ठ नेता अमन मिड्डा, रेखीकेश परवाल भोली, प्रवीण मदान, अरुण खुराना आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर गांधी चौक पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सतीजा व वरिष्ठ नेता सुशील ग्रोवर ने घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
दूसरी तरफ श्री मुक्तसर साहिब के शेर सिंह चौक में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने हमले की निंदा की और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments