Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsजापान दौरे पर हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री मियाजी ताकुमा...

जापान दौरे पर हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री मियाजी ताकुमा से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह इन दिनों आधिकारिक दौरे पर जापान में हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने जापान के राज्य मंत्री मियाजी ताकुमा के साथ एक अहम बैठक की। दोनों नेताओं के बीच आपसी हितों, आर्थिक सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर जापान को ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2026’ में भागीदार देश के रूप में आमंत्रित किया, जिसे जापानी पक्ष ने सकारात्मक रुख के साथ स्वीकार किया। इस बैठक को भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ हरियाणा, विशेषकर गुरुग्राम को मिलने की संभावना है, जहां जापानी निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसर खुल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments