Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित किया, चार बच्चों...

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित किया, चार बच्चों ने किया टॉप 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 92.49% बच्चे पास हुए हैं, सरकारी स्कूलों का पास रिजल्ट 89.30% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 96.28% रहा।

हरियाणा बोर्ड 10वीं में कुल 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है जिन्होंने समान रूप से 497 अंक हासिल किए। टॉपर में रोहित, माही, रोमा और तानिया का नाम शामिल है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी, उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘विद्यार्थी जीवन में हाईस्कूल के परिणाम की बहुत उत्सुकता रहती है और यह परिणाम हर विद्यार्थी के जीवन में एक नया आयाम शुरू करता है। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूँ कि आप इसी लगन से मेहनत करते रहें, भविष्य में भी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं।’

साथ ही उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी किसी कारण से सफल नहीं हो पाए, वे बिल्कुल भी निराश न हों। प्रयास जारी रखें, एक दिन आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments