सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला देश का एकमात्र राज्य बना हरियाणा, मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया फैसला 

Aug 6, 2024 - 09:48
 44

हरियाणा सरकार ने कृषक समुदाय के हित में एक और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का निर्णय लिया है। अब राज्य में रागी, सोयाबीन, कालातिल, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा और मूंग (ग्रीष्म) नामक 10 फसलों की एमएसपी पर खरीद की जाएगी। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। हरियाणा सरकार इन फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का सारा खर्च वहन करेगी।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 4 अगस्त, 2024 को कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर विधानसभा में आयोजित जनसभा में उपरोक्त घोषणा की थी। घोषणा के मात्र 24 घंटे बाद ही मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन फसलों के लिए एमएसपी का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य बाजार मूल्यों को स्थिर करना, किसानों के लिए निरंतर आय सुनिश्चित करना और विविध फसलों की खेती को बढ़ावा देना है। हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य किसान की आय को स्थिर और बढ़ाना है। सरकार के इस फैसले से फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow