Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस आज जारी कर सकती है घोषणा पत्र,...

हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस आज जारी कर सकती है घोषणा पत्र, महिलाओं और युवाओं पर रहेगा फोकस      

Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है सभी पार्टियां लोगों को आकर्षित करने के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र लाने में लगी हुई है इसी कड़ी में आज कांग्रेस भी घोषणा पत्र जारी कर सकती है। इस घोषणा पत्र में महिलाओं और युवाओं पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा सकता है। इसी के साथ ही महिलाओं को लुभाने के लिए सस्ते घरेलू सिलेंडर समेत कई घोषणाएं भी संभव है।

हरियाणा कांग्रेस कई लोकलुभावने वादे करते हुए कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर आम जनता के लिए कांग्रेस राज्य का खजाना खोलने की घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस सूत्रों की माने तो घोषणापत्र में कई बड़ी बातें शामिल हो सकती हैं जिनमें बुजुर्गों को हर महीने 6 हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन देने का ऐलान किया जा सकता है इसी के साथ ही महिलाओं के खाते में 3 हजार रुपये प्रति महीने भेजने की घोषणा हो सकती है वहीं कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में 500 रुपये का घरेलू गैस सिलिंडर देने का भी एलान कर सकती है।