Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की...

हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कई मंत्रियों की टिकट पर लटक रही है तलवार 

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में प्रत्याशियों के नामों को लेकर लगातार मंथन जारी है इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी आज 23 उम्मीदवारों के नाम की दूसरी सूची जारी कर सकती है बता दें कि भाजपा 67 उम्मीदवारों के नाम पहले ही जारी कर चुकी है जिसके बाद माना जा रहा है कि पार्टी में बगावत शुरू होने के कारण दूसरी सूची जारी करने में समय लग रहा है। इनमें महत्वपूर्ण सीटों में महेंद्रगढ़, बड़खल, पटौदी, राई, नारायणगढ़ और बावल सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान होना है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर लिया है और अब पार्टी कभी भी दूसरी सूची जारी कर सकती है।

बताया जा रहा है कि इन बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर सोमवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई जिसमे प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया गया इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब, डॉ. सतीश पूनिया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मौजूद रहे।

गौरतलब हो कि महेंद्रगढ़ से भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा टिकट मांग रहे हैं, मगर चर्चा है कि पार्टी यहां से किसी ओबीसी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार सकती है साथ ही बड़खल से शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा व बावल से मंत्री डॉ. बनवारी लाल के टिकट पर भी तलवार लटक रही है। वहीं राई से मोहन लाल बड़ौली विधायक हैं और इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है जिसके कारण पार्टी उनकी जगह नए उम्मीदवार की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments