Tuesday, March 3, 2026
Home Current News  हरजिंदर सिंह धामी बने SGPC के नए अध्यक्ष, चौथी बार संभालेंगे पदभार

 हरजिंदर सिंह धामी बने SGPC के नए अध्यक्ष, चौथी बार संभालेंगे पदभार

Advertisement

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग की गिनती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी हरजिंदर सिंह धामी चुनाव जीतकर एसजीपीसी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। बता दें कि हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार संभालेंगे अध्यक्ष पद का पदभार

शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी हरजिंदर सिंह धामी व शिअद सुधार लहर की ओर से बीबी जागीर कौर इस चुनाव में आमने सामने थे।

इससे पहले जनरल हाउस इजलास में सभी सदस्य शामिल हुए यहां अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के माध्यम से ही होगी। जबकि पहले कई बार अध्यक्ष का चुनाव हाथ खड़े करवा कर व बोले सो निहाल के जयकारे से किया जाता था।