Saturday, February 21, 2026
HomeCurrent NewsGreater Noida में 20वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने किया सुसाइड,...

Greater Noida में 20वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना इलाके में पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अर्जुन नाम के 23 साल के स्टूडेंट ने एक स्टूडियो अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। अर्जुन B.Tech फाइनल ईयर का स्टूडेंट था और पढ़ाई के लिए वहीं रहता था।

घटना की जानकारी मिलने पर सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को गंभीर हालत में तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पूरी जांच की गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और वे मौके पर पहुंच गए हैं। आत्महत्या का मकसद फिलहाल साफ नहीं है। पुलिस स्टूडेंट के दोस्तों से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स और चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

लगातार बढ़ रहे सुसाइड के मामले

इस साल सुसाइड के मामले बढ़े हैं। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत से ही ग्रेटर नोएडा और आस-पास के इलाकों में कई सुसाइड की खबरें आ चुकी हैं। इसी महीने बिसरख थाना इलाके के शाहबेरी इलाके में 23 साल की ब्यूटीशियन पूजा की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। पड़ोसियों को बदबू आने पर घटना का पता चला। वह काफी समय से अकेली रह रही थी।

14 फरवरी को नोएडा के सेक्टर 107 में एक कार के अंदर सुमित नाम के युवक और रेखा नाम की युवती की लाश मिली थी। दोनों के सिर में गोली मारी गई थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था, हालांकि परिवार इसे हत्या बता रहा है। इसके अलावा, 23 जनवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में बीटेक के स्टूडेंट उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। बताया गया था कि पिता की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया था।

यह भी पढ़ें : यूपी के बांदा में दंपत्ति ने बाल शोषण कर 47 देशों में वीडियो बनाकर बेचे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments