Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ, प्रदेश सरकार...

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ, प्रदेश सरकार की सराहना की 

कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। शुक्रवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया साथ ही उन्होंने सरस शिल्प मेले व मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया।

गीता जयंती का शुभारंभ करने के बाद राज्यपाल ने ब्रह्म सरोवर पर आयोजित सरस मेले का भी अवलोकन करने के बाद मेले में आए दूसरे राज्यों से आए हुए शिल्पकारों से बातचीत की और उनके द्वारा बनाई गई चीजों को भी देखा।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए गीता के संदेश को विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “भगवद गीता न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह जीवन जीने की कला और प्रेरणा का स्रोत है। इसका संदेश आज के युग में और भी प्रासंगिक हो गया है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments