Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsबुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अरविंद केजरीवाल ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अरविंद केजरीवाल ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी और कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार (25 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए नई सौगात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुजुर्गों के लिए पेंशन फिर से शुरू कर दी गई है। पेंशन लाभार्थियों में 80 हजार और लोगों के नाम जुड़ गए हैं। इन लोगों को अब पेंशन मिलेगी। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं।

80 हजार नई वृद्धावस्था पेंशन खोली जा रही हैं। हमारी सरकार में सवा लाख पेंशन जोड़ी गई हैं। अब दिल्ली में कुल 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा, “मैं जहां भी जाता था, बुजुर्ग पेंशन की मांग करते थे। दिल्ली सरकार ने इसे लागू किया है। पिछले 24 घंटे में दस हजार आवेदन आए हैं। हमने पेंशन की राशि एक से दो हजार और डेढ़ से ढाई हजार की है। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा राशि है।” आप प्रमुख ने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन रोकना पाप है। अगर आप उनका पैसा रोकते हैं तो उन्हें परेशानी होती है।

मैं बाहर आकर उनकी पेंशन फिर से शुरू करवाई है। ये वही बुजुर्ग लोग हैं, जिनके आशीर्वाद से मैं बाहर आया हूं। वर्ष 2015 में 3.32 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी। हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 4.50 लाख कर दिया है। यानी दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन धारकों की संख्या में 80 हजार की बढ़ोतरी हो रही है।

फरवरी 2025 में होंगे चुनाव

आपको बता दें कि फरवरी 2025 में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियां अभी से युद्धस्तर पर चल रही हैं। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने ‘रेवड़ी पर चर्चा’ शुरू की है। इस योजना के तहत आप नेता और कार्यकर्ता हर घर का दरवाजा खटखटाएंगे और लोगों से पूछेंगे कि दिल्ली सरकार ने गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए छह मुफ्त यात्रा योजनाएं शुरू की हैं, क्या यह सही है या नहीं?

रेवड़ी पर चर्चा के जवाब में भाजपा की परिवर्तन यात्रा

दूसरी ओर, दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने परिवर्तन यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। इस बीच, दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा जारी है। न्याय यात्रा का नेतृत्व देवेंद्र यादव कर रहे हैं। कांग्रेस की न्याय यात्रा 4 दिसंबर को समाप्त होगी।

आप, कांग्रेस और भाजपा की चुनावी तैयारियों से साफ है कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2013 के बाद पहली बार कांग्रेस ने मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके लिए कांग्रेस की तैयारियां भी जारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments