Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News4000 कंप्यूटर शिक्षकों और सहायकों को सौगात, जानिए अब कैसे मिलेगी तनख्वाह...

4000 कंप्यूटर शिक्षकों और सहायकों को सौगात, जानिए अब कैसे मिलेगी तनख्वाह ?

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 4000 कंप्यूटर शिक्षकों व सहायकों को मिलने वाले वेतन का तरीका अब बदल दिया गया है। इन सभी को अब ट्रेजरी के जरिये वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए आईसीटी योजना के तहत 2024-25 के लिए बजट अलॉट कर दिया है। विभाग की ओर से 23 करोड़ का बजट जारी किया गया है।

कंप्यूटर शिक्षकों और सहायकों को सितंबर से नवंबर माह तक का वेतन जारी किया जाएगा। प्रदेश के राजकीय स्कूलों में 1907 कम्प्यूटर शिक्षक और 2123 लैब सहायक कार्यरत हैं। पिछले लंबे समय से कंप्यूटर शिक्षक और सहायक वेतनमान ट्रेजरी के जरिये देने की मांग कर रहे थे। हरियाणा के कंप्यूटर लैब सहायकों को अब ट्रेजरी से वेतन मिलेगा। सहायकों की यह काफी पुरानी मांग थी। पहले समय पर वेतन नहीं आ रहा था। अब समय पर जारी हो सकेगा। प्रदेश के सरकारी

स्कूलों में 2200 कंप्यूटर लैब सहायक हैं।

कंप्यूटर लैब सहायक हरियाणा के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2011 से कार्य कर रहे हैं। जिनका वेतन 12 हजार रुपए है, वो भी समय पर नहीं मिलता था।कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान करमजीत संधु ने कहा कि कंप्यूटर लैब सहायक लंबे समय से इस मांग को उठाए हुए थे कि वेतन सीधा अकाउंट में दिया जाए, ताकि वेतन समय पर मिल सके।

इसे लेकर शिक्षा विभाग में कई बार एसोसिएशन की मीटिंग हुई। वेतन ट्रेजरी से देने पर सहमति बनी, जिसका पत्र जारी हुआ है। अब सभी कंप्यूटर लैब सहायकों को वेतन समय पर मिला करेगा। शिक्षा विभाग द्वारा कंप्यूटर लैब सहायकों का दिसंबर माह तक बजट सभी स्कूलों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को अलॉट कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments