Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsअचानक बस स्टैंड पहुंचे ‘गब्बर’ का एक्शन, रोडवेज प्रबंधक और ड्राइवर किए...

अचानक बस स्टैंड पहुंचे ‘गब्बर’ का एक्शन, रोडवेज प्रबंधक और ड्राइवर किए सस्पेंड

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में तुरंत एक्शन लेने और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई करने के लिए प्रसिद्ध हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से रोडवेज विभाग में अपना एक्शन दिखाया है। सिरसा से अंबाला लौटते समय अनिल विज अचानक से कैथल बस स्टैंड पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को पीने के पानी से लेकर साफ-सफाई, शौचालय का रख-रखाव सहित बस अड्डे पर चलाई जा रही दुकानों में गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय में साफ-सफाई न होने पर संस्थान प्रबंधक सुनील कुमार और यात्रियों से धक्का लगवाकर बस स्टार्ट करवाने पर बस चालक मोनू को निलंबित करने के भी निर्देश दिए।

कर्मचारियों के खिलाफ जांच के दिए निर्देश

विज ने वर्कशॉप के उन कर्मचारियों के खिलाफ जांच करने के भी निर्देश दिए हैं, जिन्होंने बस के खराब होने के बावजूद बस चलाने के लिए रूट पर भेज दी। इसके साथ-साथ निरीक्षण के दौरान वीटा बूथ बंद किए जाने की जानकारी मिलने पर परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जब अनिल विज कैथल बस अड्डे पर पहुंचे तो उन्होंने धक्का मारकर स्टार्ट की जा रही बस को देखा, जिसे चालक स्टार्ट होने के बाद बस को रूट पर लेकर चला गया। इसके बाद उन्होंने संस्थान प्रबंधक के कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां संबंधित कर्मचारी डयूटी पर नहीं मिले। इसके बाद वे खाद्य सामग्री की एक दुकान पर पहुंचें, जहां उन्होंने पेय पदार्थों सहित बोतल में बेचे जा रहे पानी की गुणवत्ता के बारे में पूछा। दुकानदार के जवाब से असंतुष्ट होकर उन्होंने तुरंत खाद्य निरीक्षक व क्षेत्र के थाना प्रभारी को मौके पर बुलाकर नियमानुसार सैंपल लेने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments