HomeBreaking Newsमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में...

मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक कमरे में पत्नी, पति और दो बच्चों के शव मिले। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

भाई ने पुलिस को दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, मृतक इरशाद (32) पेशे से पेंटर था। मंगलवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई, तो उसके भाई नौशाद को शक हुआ। मौके पर पहुंचकर जब उन्होंने घर के अंदर देखा, तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पत्नी और बच्चों के भी मिले शव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला तो इरशाद का शव फंदे से लटका मिला। वहीं उसकी पत्नी नूरीन (28) का शव फर्श पर पड़ा था। इसके अलावा दो साल का बेटा आहिल और एक माह की बेटी अक्शा भी मृत अवस्था में बिस्तर पर मिले। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या किसी अन्य कारण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

Read More

जेल से रिहा राजपाल यादव ने कहा “पुरे देश और इंडस्ट्री ने मुझे आशीर्वाद दिया, मैं मदद लौटाऊंगा”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments