Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपूर्व मंत्री का ऑफिस इंचार्ज गिरफ्तार, MLA जिम्पा के खिलाफ किया था...

पूर्व मंत्री का ऑफिस इंचार्ज गिरफ्तार, MLA जिम्पा के खिलाफ किया था आपत्तिजनक पोस्ट

पंजाब में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के ऑफिस इंचार्ज राजिंदर परमार को फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई विधायक जिम्पा के भतीजे धीरज शर्मा की शिकायत पर की गई थी।

शिकायत में फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से मानहानिकारक और झूठे आरोप लगाने का आरोप था। साइबर सेल ने तकनीकी जांच के तहत राजिंदर परमार को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन भी बरामद किए, जिनसे ये फर्जी आईडी चलाई जा रही थीं।

आरोपित ने एक बड़े नाम का भी उल्लेख किया है जिसके कहने पर उसने यह कार्य किया था। इस मामले की जांच चल रही है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।​

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments