HomeCurrent Newsपूर्व गृह मंत्री विज ने अंबाला से भरा नामांकन, बोले- 'अंबाला की...

पूर्व गृह मंत्री विज ने अंबाला से भरा नामांकन, बोले- ‘अंबाला की जनता मुझे 7वीं बार चुनाव जीताने के लिए तैयार’

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आज अपना नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंचे। नामांकन दाखिल करने से पहले विज गांधी ग्राउंड पहुंचे जहां हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक विज के स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे।

अनिल विज अपने समर्थकों के साथ गांधी ग्राउंड से खुले वाहन में अंबाला छावनी के बाजारों से होते हुए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। मीडिया से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि अंबाला की जनता पूरे जोश में है। उन्होंने मुझे पहले भी छह बार चुनाव जिताया है और इस बार भी वे मुझे सातवीं बार चुनाव जितवाएंगे।

विज ने कहा कि अब ‘अबकी बार सातवीं बार’ के नारे के अलावा मेरा नारा है ‘काम किया है काम करेंगे’। इसलिए यह नारा मेरे अलावा कोई और नहीं लगा सकता, क्योंकि अंबाला छावनी में सिर्फ मैंने ही काम किया है। इस दौरान विज ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए झूठ का सहारा लिया और मुझे लगता है कि कांग्रेस ने झूठ बोलने की फैक्ट्री खोल रखी है और वहीं से वे झूठ बोलने के नए-नए तरीके इजाद करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments