Saturday, March 7, 2026
Home Current News पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को अलॉट हुआ सरकारी बंगला, लोधी एस्टेट में...

पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को अलॉट हुआ सरकारी बंगला, लोधी एस्टेट में हुआ नया पता 

Advertisement

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आखिरकार सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें 95-लोधी एस्टेट में टाइप-7 बंगला अलॉट किया गया है। इस अलॉटमेंट के लिए आम आदमी पार्टी को केंद्र सरकार के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी, उसके बाद उन्हें दिल्ली में ये सरकारी बंगला अलॉट किया गया है।

सरकारी बंगला अलॉट होने के साथ ही अरविंद केजरीवाल के नए घर का पता अब “95 लोधी एस्टेट” हो गया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है और इसके प्रमुख के तौर पर अरविंद केजरीवाल एक सरकारी बंगले के हकदार हैं।