Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा को पहली बार मिला हसमुख, नेक दिल और ‘नायाब’ मुख्यमंत्री –...

हरियाणा को पहली बार मिला हसमुख, नेक दिल और ‘नायाब’ मुख्यमंत्री – राव नरबीर

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली को लेकर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री भी उनकी खुले मन से तारीफ कर रहे हैं। एक और जहां कांग्रेस के दो विधायक शैली चौधरी और गोकुल सेतिया खुले मंच से मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, अब हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी मुख्यमंत्री की खुलकर तारीफ की है।

हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहादुरगढ़ पहुंचे कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि एक अच्छा इंसान, नेक दिल और हंसमुख इंसान पहली बार हरियाणा का मुख्यमंत्री बना है। राव ने कहा कि हालांकि सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने समय में अच्छे काम किए हौं, लेकिन ये (नायब सैनी) एक ‘नायाब’ आदमी है, जिससे आम आदमी बहुत खुश है। इनका काम करने का तरीका भी बहुत अलग हैं।

“कोशिश करने पर होंगे कामयाब”

राव नरबीर सिंह ने कहा कि उद्योगिक रूप से हरियाणा उतना अग्रणी नहीं रहा, जितना लोग समझते हैं, लेकिन उनकी यह कोशिश रहेगी कि हरियाणा देश में पहले नंबर पर आने की कोशिश करें। हम कोशिश करेंगे तभी कामयाब होते हैं। वादे तो पूरे नहीं होते, लेकिन दुनिया में जो इंसान कोशिश करता है, वह एक दिन कामयाब हो जाता है।

कृषि के साथ उद्योग बढ़ने पर तरक्की करेगा देश

कैबिनेट मंत्री ने कहा का एक समय लोग कृषि प्रधान देश कहते थे कि कृषि बढ़ेगी तो देश तरक्की करेगा, लेकिन आज यदि कृषि के साथ उद्योग बढ़ेंगे तो देश तरक्की करेगा। दुनिया में आज अमेरिका को सबसे बड़ा और ताकतवर देश माना जाता है। वह भी टेक्नॉलाजी और उद्योगिक रूप से विकसित है। इसलिए दुनिया उसका लोहा मानती है। हरियाणा एक छोटा राज्य है, लेकिन फिर भी उद्योगिक रूप में ठीक काम कर रहा है। हम इसमें सरकार की ओर से और सहुलियत देंगे। उद्योगपतियों को भी चाहिए कि वह सरकार का एक अच्छा हिस्सा बनते हुए सरकार की अच्छी नीतियों में योगदान और अपनी सलाह जरूर दें, जिससे सरकार और उद्योगपतियों को फायदा हो और आम जन को रोजगार मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments