रामलला के दर्शन होंगे आसान, चंडीगढ़ से जल्द शुरू होगी अयोध्या के लिए उड़ान

यदि आप भी हवाई यात्रा के जरिए अयोध्या रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो ये खुशखबरी आपके लिए ही है। दरअसल चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए सीधी उड़ानें जल्द ही शुरू हो सकती हैं।

Aug 24, 2024 - 14:40
 18
रामलला के दर्शन होंगे आसान, चंडीगढ़ से जल्द शुरू होगी अयोध्या के लिए उड़ान

यदि आप भी हवाई यात्रा के जरिए अयोध्या रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो ये खुशखबरी आपके लिए ही है। दरअसल चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए सीधी उड़ानें जल्द ही शुरू हो सकती हैं। इसके साथ ही नांदेड़ साहिब के लिए भी उड़ाने शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने इन दोनों धार्मिक स्थलों के लिए स्लॉट की मांग की है। 

अक्टूबर में शुरू हो सकती है सेवा

माना जा रहा है कि विंटर शेड्यूल से पहले इस सेवा को शुरू किया जा सकता है। नांदेड़ साहिब और अयोध्या के लिए उड़ानों की भारी मांग को देखते हुए, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरलाइंस से फ्लाइट्स शुरू करने की अपील की थी। अधिकारियों का कहना है कि इन उड़ानों के शुरू होने से ट्राइसिटी के यात्रियों को काफी सुविधा होगी, खासकर उन लोगों को जो धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं। बता दें कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में विंटर शेड्यूल जारी किया जाता है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow