Saturday, March 7, 2026
Home Current News शो के दौरान हत्या का मामला : मृतक के पिता बोले- उनके...

शो के दौरान हत्या का मामला : मृतक के पिता बोले- उनके बेटे के नाम पर राजनीति न की जाए 

Advertisement

पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान हत्या मामले में मृतक आदित्य ठाकुर के पिता ने वीडियो के जरिए अपील की है कि जो भी धरना प्रदर्शन यूनिवर्सिटी के बीच चल रहे हैं उन्हें समाप्त किया जाए और उनके बेटे के नाम पर राजनीति न की जाए।

वहीं उन्होंने इस मामले पर दुख भी जाहिर करते हुए कहा कि जब उनकी तरफ से किए गए प्रोटेस्ट को ज्वाइन करने के लिए कहा गया था तब यह लोग आगे नहीं आए लेकिन आज आदित्य ठाकुर के नाम पर राजनीति करने के लिए लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे वह सहमत नहीं है।