पंजाब में औद्योगिक क्रांति को आगे बढाते हुए मोहाली में फास्टट्रैक पोर्टल को लॉन्च किया गया, पोर्टल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने लॉन्च किया, इस पोर्टल के लॉन्च होने से पंजाब में किसी भी तरह का उद्योग शुरू करने के लिए 45 दिनों में मिलेगा हर तरह का अप्रूवल मिल जाएगा।
इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीते तीन वर्षों में पंजाब में कई बदलाव आए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम देखे जा सकते हैं, उन्होने कहा कि अब तक उद्योगपतियों को ATM समझा जाता था और चुनाव के दौरान उनके पैसों का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद व्यापार को और व्यापारियों के लिए बड़ी पहल की गई है।
पंजाब में कारोबार को आसान बनाया गया, जिससे पंजाब निवेशकों के लिए पहली पसंद बना हुआ है, आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब में हुए विकास कार्यों और बदलाव के लिए सीएम भगवंत सिंह मान की सरकार की तारीफ की।
