Tuesday, March 3, 2026
Home Current News किसानों के प्रतिनिधिमंडल को संसद परिसर में मुझसे मिलने नहीं दिया गया:...

किसानों के प्रतिनिधिमंडल को संसद परिसर में मुझसे मिलने नहीं दिया गया: राहुल गांधी

Advertisement

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने जिन किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया था, उन्हें संसद परिसर के अंदर नहीं जाने दिया गया।

मीडिया को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता ने कहा, “मैंने उन्हें (किसान नेताओं को) यहां बुलाया था, अनुमति दी गई थी, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। अब हम बाहर जाकर उनसे मिलेंगे।”

संसद से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा, “आज के भारत में किसानों को संसद में जाने की अनुमति नहीं है। यही मुद्दा है…शायद यह कोई तकनीकी मुद्दा हो सकता है।”