Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअमृतसर में पुलिस स्टेशन के पास धमाका, इलाके में फैली दहशत 

अमृतसर में पुलिस स्टेशन के पास धमाका, इलाके में फैली दहशत 

अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास तेज संदिग्ध धमाके की आवाज सुनी गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 3 बजे तेज धमाके की आवाज सुनी गई, जिसके बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए।

थाना इस्लामाबाद के पुलिस अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि हमने भी आवाज सुनी, लेकिन थाने में कोई विस्फोट नहीं हुआ। विस्फोट कहां हुआ इसकी जांच की जा रही है साथ ही उन्होंने बताया कि इस धमाके की जिम्मेदारी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट करीब तीन बजे हुआ, विस्फोट इतना तेज था कि घर के अंदर दीवार पर लगी तस्वीरें भी गिर गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments