HomeBreaking Newsलुधियाना की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, एक व्यक्ति की मौत, दो...

लुधियाना की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, एक व्यक्ति की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना के जोधां इलाके में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाका हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी किराए की बिल्डिंग में अवैध रूप से पटाखे बना रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ।

31 मार्च को हुआ था धमाका

DCP वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि 31 मार्च को बारूद में आग लगने के कारण जोरदार धमाका हुआ, जिससे बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सेना व NDRF को भी अलर्ट किया गया। गांव वालों की मदद से मलबे में दबे युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

एक व्यक्ति की हुई मौत

हादसे में मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। वहीं 19 वर्षीय युवती और 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (बुढ़ाना) निवासी वाजिद और साजिद को गिरफ्तार किया है। दोनों करीब 3 महीने पहले यहां आए थे और अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने शामली (UP) से एक गरीब परिवार को काम का लालच देकर यहां बुलाया था। जानकारी के अनुसार जिस बिल्डिंग में फैक्ट्री चल रही थी, वह एक NRI की है, जिसे किराए पर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि अगर जांच में बिल्डिंग मालिक की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सेना अधिकारी पुष्प राज ने बताया कि विस्फोटक सामग्री होने के कारण उनकी टीम को बुलाया गया। अंधेरा और बिल्डिंग गिरने के चलते रात में राहत कार्य सीमित रहा, लेकिन जांच जारी है।

Read More

असम की चाय ने दुनिया में बनाई पहचान – PM मोदी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments