Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर 

कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर 

जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सोमवार की देर रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। वहीं क्षेत्र में अभी भी तीन से चार जैश के आतंकियों के छिपे होने की खबर है जिसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

बता दें कि बीते 9 दिनों में आतंकियों के साथ ये तीसरा एनकाउंटर है जानकारी के अनुसार कठुआ में सोमवार रात एक तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने पुलिस की टीम पर गोलियां चला दी थीं जिसके बाद रामकोट बेल्ट के पंजतीर्थी इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments