दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिला तोहफा, CM केजरीवाल ने 7000 रुपए बोनस देने की घोषणा की

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ग्रुप बी के गैर राजपत्रित और ग्रुप सी के कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इन कर्मचारियों को दिवाली के बोनस के तौर पर 7 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (आज) को दिल्ली के इन कर्मचारियों को दिवाली की बधाई देते हुए एक वीडियो संदेश जारी कर यह जानकारी दी है उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के 80,000 कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।