Tuesday, March 3, 2026
Home Current News पंजाब में हड़ताल पर सरकारी बसों के कर्मचारी, यात्रियों को हो रही...

पंजाब में हड़ताल पर सरकारी बसों के कर्मचारी, यात्रियों को हो रही परेशानी

Advertisement

पंजाब में सरकारी बसों के कर्मचारी 6 से 8 जनवरी तक हड़ताल पर हैं जिसकी वजह से राज्य में 3 हजार सरकारी बसें नहीं चलेंगी। इसमें PRTC और पनबस के अनुबंधित कर्मचारी शामिल है। बता दें कि सभी कर्मचारियों को 8 जनवरी तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। सरकारी कर्मचारियों ने भी इन्हें समर्थन दिया है।

हड़ताल कर रहे कर्मचारी उन्हें पक्का करने की मांग कर रहे हैं कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से लुधियाना, फरीदकोट, मानसा और पटियाला समेत सभी जिलों में सरकारी बस सेवा प्रभावित हुई है जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।