HomeCurrent Newsदूर होगी बिजली संबंधी शिकायतें, जानिए किस तारीख को होगी सुनवाई ?

दूर होगी बिजली संबंधी शिकायतें, जानिए किस तारीख को होगी सुनवाई ?

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यूएचबीवीएन सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्रवाई 5 नवंबर को अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय में की जाएगी।

निगम के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से संबंधित शिकायतें, कनेक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments