Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब, हरियाणा समेत 13 जगहों पर ED की छापेमारी, फर्जी तरीके से...

पंजाब, हरियाणा समेत 13 जगहों पर ED की छापेमारी, फर्जी तरीके से विदेश भेजने का है मामला

ED ने पंजाब, हरियाणा सहित 13 जगहों पर छापेमारी की। ED ने यह छापेमारी 18 दिसंबर को की थी। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चल रही उस जांच का हिस्सा है, जो फरवरी 2025 में अमेरिका से 330 भारतीयों के डिपोर्टेशन से जुड़ी हुई है।

दिल्ली में ट्रैवल एजेंट के यहां छापेमारी

दिल्ली में एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से ED को बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती धातुएं मिली हैं। यहां से ED ₹4.62 करोड़ नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत लगभग ₹19.13 करोड़ है। इसके अलावा एजेंट के मोबाइल से चैट रिकॉर्ड और दस्तावेज मिले हैं, जिसमें पैसों से संबंधित बातचीत दर्ज है।

हरियाणा में की गई छापेमारी

हरियाणा में ED को एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। एक प्रमुख एजेंट के ठिकाने से मिले रिकॉर्ड से पता चला है कि वह लोगों को मेक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के बदले उनकी जमीन या संपत्ति के कागजात गिरवी रखवाता था।

अन्य ठिकानों से मिले कई दस्तावेज

ईडी ने छापेमारी के दौरान कई अन्य ठिकानों से मोबाइल फोन, दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और संदिग्ध वस्तुएं भी जब्त की हैं। एजेंसी अब इन सभी डिजिटल डेटा और दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा सके। यह जांच पंजाब और हरियाणा पुलिस की उन FIR पर आधारित है, जिनमें ट्रैवल एजेंट्स, बिचौलियों और हवाला ऑपरेटर्स के गठजोड़ का खुलासा हुआ था।

खतरनाक रास्तों से अमेरिका भेजते थे लोग

ED की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सिंडिकेट लोगों को खतरनाक रास्तों से अमेरिका भेजकर करोड़ों रुपये कमाता था। जिन भारतीयों को डंकी रूट से अमेरिका पहुंचाया गया, उनमें से कई को हाल ही में वहां से डिपोर्ट भी किया गया है।

क्या है ‘डंकी रूट’?

‘डंकी रूट’ अवैध रूप से सीमा पार करने की प्रक्रिया है, जिसमें लोगों को दक्षिण अमेरिकी देशों से मेक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजा जाता है। इस दौरान प्रवासी कई बार जंगलों, रेगिस्तानों और समुद्री रास्तों से होकर गुजरते हैं, जिससे उनकी जान को भारी खतरा रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments