Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअवैध सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ ED की कार्रवाई, सुरेश रैना से आज...

अवैध सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ ED की कार्रवाई, सुरेश रैना से आज ED करेगी पूछताछ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप के सिलसिले में पूछताछ के लिए ED के सामने पेश हो सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ED ने 1XBET नामक ऐप से जुड़े एक मामले में समन भेजा

सूत्रों ने बताया कि रैना को 1XBET नामक ऐप से जुड़े एक अवैध सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के लिए 13 अगस्त को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

माना जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के ज़रिए इस ऐप से जुड़े हैं।

ED के अधिकारी पूछताछ करेंगे

ED के अधिकारी पूछताछ के दौरान उनसे इस ऐप के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगे।

एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई ऐसे मामलों की जाँच कर रही है, जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने या भारी मात्रा में कर चोरी करने का आरोप है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments