Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले...

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (11 सितंबर) को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भी पाकिस्तान बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.7 रही। किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, इस्लामाबाद और लाहौर समेत पाकिस्तान के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका असर लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, मियांवाली और भक्कर जैसे शहरों में भी महसूस किया गया। लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि पाकिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। इससे पहले 29 अगस्त को इस्लामाबाद, रावलपिंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जून में भी पाकिस्तान के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब इस्लामाबाद, रावलपिंडी में धरती हिली थी। इससे पहले जून की शुरुआत में कराची में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments