HomeBreaking Newsमिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव पर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सभी उड़ाने रद्द,...

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव पर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सभी उड़ाने रद्द, सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही मार गिराया। हालांकि इंटरसेप्शन के बाद उसका कुछ मलबा एयरपोर्ट परिसर के आसपास गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट का संचालन रोक दिया। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

एयरपोर्ट परिसर में गिरा मलबा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आज सुबह मिसाइल को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया गया था, लेकिन उसके टुकड़े दुबई एयरपोर्ट के पास गिर गए। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। एयरपोर्ट के कई हिस्सों में सुरक्षा टीमों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। अधिकारियों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत की जा रही हैं।

एयरलाइंस ने जारी किया अपडेट

घटना के बाद कई उड़ानों को रोका या डायवर्ट किया गया है। दुबई की प्रमुख एयरलाइन एमिरेट्स ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही उड़ानों के संचालन को लेकर नई जानकारी साझा की जाएगी। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की है।

यात्रियों को दी सलाह 

मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर देख लें। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सामान्य उड़ान सेवाएं कब दोबारा शुरू होंगी। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Read More

मोगा सरपंच हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 4 नामजद सहित 11 के खिलाफ केस, परिवार ने खत्म किया धरना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments